11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: अधूरी सड़क पर टोल शुरू, कोरबा-चांपा का सफर हुआ महंगा, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा नेशनल हाईवे में परिवर्तित हो जाने के बाद अब कोरबा-चांपा का सफर भी लोगों के जेब पर भारी पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
CG News: अधूरी सड़क पर टोल शुरू, कोरबा-चांपा का सफर हुआ महंगा(photo-patrika)

CG News: अधूरी सड़क पर टोल शुरू, कोरबा-चांपा का सफर हुआ महंगा(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा नेशनल हाईवे में परिवर्तित हो जाने के बाद अब कोरबा-चांपा का सफर भी लोगों के जेब पर भारी पड़ेगा। यहां, गांव जमनीपाली के समीप बने टोल प्लाजा को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शुरू कर दिया है। लोगों की शिकायत है कि कुछ-कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण अधूरा है।

लेकिन टोल प्लाजा शुरू कर पूरा टैक्स वसूला जा रहा है। अब तक यहां से लोग नि:शुल्क आवागमन कर रहे थे। लेकिन अब उन्हें हर बार यहां से गुजरने पर शुल्क अदा करना होगा। मंथली पास की बात भी अधिकारियों ने कही है। लेकिन अभी इसे बनाने की शुरुआत नहीं हुई है। पास कब बनेगा, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

CG News: इस स्थान पर अधूरी है सड़क

उरगा-चांपा सड़क की लंबाई 38.20 किलोमीटर है। यह हमारे पहले बेहद जर्जर था। सफर बेहद मुश्किलों भरा था, जिसे सुगम बनाने के लिए इसकी परिकल्पना की गई थी। सड़क के निर्माण में कई पेंच फंसे हुए थे। निर्माण के लिए जगह पर्याप्त नहीं थी। जमीन अधिग्रहण में समस्या आई।

कई तरह की अड़चनों के कारण इस रोड को बनने में काफी अधिक समय लग गया। लागत भी बढ़ गई, सड़क निर्माण की कुल लागत 630 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। खास तौर पर जमीन अधिग्रहण में हुई समस्या और देरी के कारण रोड का निर्माण लगभग साढ़े 3 वर्षों तक चला। अब भी कुछ कुछ स्थानों पर निर्माण शेष है।

आने-जाने वालों की जेब होगी और खाली

कोरबा-चांपा की तरफ जा रहे हैं, तो जमनीपाली के तरफ पास स्थित टोल प्लाजा में शुल्क अदा करना होगा। छोटे चार पहिया वाहनों के लिए 75, हल्के मालवाहक वाहनों के लिए 120, बस और ट्रक के लिए 245 तो इससे बड़े वाहनों के लिए 385 और 470 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। 24 घंटे के भीतर इसी मार्ग से वापस आने पर शुल्क में कुछ कमी भी आएगी। लेकिन इतना शुल्क तो लोगों को एक बार यहां से गुजरने पर हर हाल में अदा करना ही होगा। अब तक जो लोग इस सड़क से नि:शुल्क तौर पर आवागमन कर रहे थे। अब जब उन्हें शुल्क देना पड़ रहा है तो विवाद की स्थिति में निर्मित हो रही है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के नियमों के तहत जब किसी नेशनल हाईवे के निर्माण में लगी कुल लागत की वसूली कर ली जाती है। तब टोल टैक्स में 40 फ़ीसदी तक की कटौती कर ली जाती है। उरगा-चांपा हाइवे पर लगभग 1000 करोड रुपए खर्च हुए हैं।

200 मीटर शेष निर्माण, टोल प्लाजा शुरू

एनएचएआई कोरबा के प्रोजेक्ट मैनेजर डीडी पर्लावार ने बताया कि उरगा-चांपा हाइवे में टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है. अब यहां से आवागमन करने पर राहगीरों को नियमों के तहत टोल टैक्स अदा करना होगा। एक स्थान पर 200 मीटर का सड़क का निर्माण अधूरा है। इस अधूरे सड़क का टैक्स, टोल टैक्स में नहीं जोड़ा गया है। काफी मशक्कत के बाद यह रोड तैयार हुई है।

कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे पर उरगा के पास ही एंट्री पॉइंट बनाया गया है। यहां एक पेट्रोल पंप स्थापित है। इसके सामने 200 मीटर की सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं किया जा सका है। पताढी और बरपाली के पास सर्विस रोड बनी है, वह भी कहीं-कहीं पर अधूरी है। लोगों को इसमें दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण में परेशानी हुई।