बलोदा बाज़ार

Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मजदूर ने छत्तीसगढ़ में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात… मचा हड़कंप

Baloda Bazar News: उत्तर प्रदेश के मजदूर ने छत्तीसगढ़ मे फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक की पत्नी व 3 बेटियां है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2024, 1:31 PM IST
Suicide case

Suicide Case: बलौदाबाजार जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल भरूवाडीह स्थित आवासीय कॉलोनी के एक कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती लाश मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मृतक ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी तबियत खराब होने की वजह से खुदकुशी की बात कही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश चंद (34) पिता जगदीश चंद, सिकंदराबाद (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक राकेश श्री सीमेंट के लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम करता था। मृतक के (Suicide News) परिवार में पत्नी और तीन छोटी बेटियां भी हैं।

वह परिवार से दूर सिकंदराबाद से छत्तीसगढ़ काम करने आया था। यहां अकेले ही रहता था। पलारी पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। संयंत्र में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के अनुसार मृतक बीते कुछ दिनों से परेशान रहता था। इस संबंध में पलारी टीआई केसर पराग ने बताया कि मृतक राकेश चंद के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने व्यक्तिगत कारण बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही है।

Updated on:
15 Oct 2024, 1:31 PM IST
Published on: