इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदुला निवासी कविता अजय पिता सीताराम अजय (19 वर्ष) कक्षा 12वीं की छात्रा थी, जो विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी, जिससे उनके द्वारा उसे समझाईश दी जा रही थी। सोमवार की सुबह से ही काफी परेशान थी और शाम होते ही उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।