8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PUBG ने ली एक और जान..! पिता ने गेम खेलने से किया मना, तो 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड

PUBG Death Case In Dhamtari: मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर नाराज कक्षा दसवीं के एक छात्र ने जहर खा लिया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Oct 2024, 9:43 AM IST

PUBG Death Case In Dhamtari

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पबजी गेम खेलने से मना करने पर 16 साल के बच्चे ने अपनी जान दे दी। पिता के डांटने पर बच्चे ने जहरीला पदार्थ पी लिया। मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि छात्र कक्षा-10वीं में अध्ययनरत था। पालकों ने बताया कि वह मोबाइल में पब्जी गेम खेलता था। बुधवार दोपहर को परिजनों ने दिनभर मोबाइल में गेम खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर छात्र खेत की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली की छात्र उल्टी कर रहा है। जहर सेवन की आशंका होने पर उसे नगरी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थित को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े: CG Murder Case: दोस्त-दोस्त ना रहा! मोबाइल व बाइक के लिए कर दी हत्या, पहले साथ में पी शराब फिर…ऐसा खुला राज

मोबाइल पर खेला करता था गेम

Dhamtari Suicide News: पुलिस के मुताबिक लोकनाथ सोरी मोबाइल चलाने का आदी था। वह मोबाइल में पबजी गेम भी खेला करता था। बुधवार दोपहर परिजनों ने दिनभर मोबाइल चलाने से मना किया। नाराज छात्र अपने खेत की तरफ चला गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि वह उल्टी कर रहा है। जहर खाने की आशंका होने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए नगरी अस्पताल ले गए।

बता दें कि आज के दौर में बच्चों को मोबाइल की लत उसकी जान पर बन रही है। अक्सर बच्चों को थोड़ी देर शांत करने के लिए लोग मोबाइल देते हैं। इसका खामियाजा उनको आगे चलकर भुगतना पड़ता है। धमतरी में भी मोबाइल के लत के कारण ही छात्र ने खुदकुशी कर ली।