आरोपी मुकेश ने मोबाईल को ग्राम छाती में बेचना स्वीकार किया है। बिक्री रकम को खाने पीने में खर्च भी कर दिया। बाइक को अपने घर छुपाकर रखा था। पुलिस ने ग्राम गागरा से आरोपी के निशादेही पर बाइक व मोबाईल को बरामद कर लिया है। आरोपी मुकेश साहू (27) पिता कुशाल राम साहू ग्राम गागरा निवासी पर धारा 103,1, 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।