बलोदा बाज़ार

Volleyball Championship: टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप, 12 राज्यों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

Volleyball Championship: देशभर के 12 राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 26 जून को शाम 4 बजे आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Volleyball Championship: टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप, 12 राज्यों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन (Photo Patrika)

Volleyball Championship: 27वीं जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिका टेनिस वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन 26 जून से शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा के खेल मैदान में शुरू हो चुका है। यह आयोजन टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

एसोसिएशन के सचिव शरद पंसारी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 26 जून को शाम 4 बजे आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ टीम में भी कई स्थानीय खिलाड़ी शामिल

छत्तीसगढ़ टीम में जूनियर बालक वर्ग में सुजल देवांगन, वीरेंद्र साहू, स्वप्निल यादव, रौनक कुमार यादव, लक्की कुमार, जूनियर बालिका वर्ग में डिंपल देवांगन, निधि साहू, अफसा बेगम, चंचल रजक, सब-जूनियर बालक वर्ग में अमन यदु, डोमेंद्र सेन, अंकित यदु, धनेंद्र पंसारी, सब-जूनियर बालिका वर्ग में योगिता साहू, सिद्धि साहू, ट्विंकल साहू, अनुषा पंसारी, छत्तीसगढ़ टीम के ऑफिशियल्स के रूप में निर्मल जांगड़े, सुमन शाहा, आकाश आनंद एवं चित्ररेखा साहू शामिल हैं।

Updated on:
26 Jun 2025 10:58 am
Published on:
26 Jun 2025 10:58 am
Also Read
View All