वैभव साहू 8 वर्ष 25 किग्राम से कम मे ओड़िसा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को हरा कर फाइनल मे असम के खिलाड़ी से एक अंक से पराजित होकर सिल्वर मैडल प्राप्त किया। वहीं सुधांशु चंद्रवंशी ने 7 वर्ष 25 किग्राम से अधिक मे तमिलनाडु, तेलंगाना को हरा कर सेमीफाइनल में ओड़िसा के खिलाड़ी से पराजित होकर कांस्य पदक मे संतुष्ट होना पड़ा। इसी प्रकार प्रेरणा राजपूत, स्वरा चन्द्रवंशी, मिली सोनी, स्वस्ति शर्मा, अंशिका चन्द्रवंशी, स्वेछा तिवारी, दिव्यांशी खुशरे, अदिति मानिकपुरी, तेजस्वत यादव, आदविक राय, वातश्ल्य दामले, मधुरी यादव, वीरेंद्र कुसरे, प्रायूष भुआर्य, भव्य श्रीवास, दुर्गेश कुसरे, श्रीजन डेकाटे, फ ाइम रजा बेग, पेखराज साहू, चैतन्या दुर्रकर ने भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।