23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने जीता स्वर्ण पदक, एक सप्ताह में 4 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में रचा इतिहास

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने जीता स्वर्ण पदक, एक सप्ताह में 4 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में रचा इतिहास

Raipur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे का नाम एक बार फिर उत्कृष्ट एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत महिला खिलाड़ी पूजा ने स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Jun 2025, 8:02 AM IST

पूजा ने जीता स्वर्ण पदक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

पूजा ने जीता स्वर्ण पदक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे का नाम एक बार फिर उत्कृष्ट एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत महिला खिलाड़ी पूजा ने स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया। ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पूजा की लगातार चौथी अंतरराष्ट्रीय पदक विजय है।

पिछले एक सप्ताह में पूजा ने चार अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में इतिहास रच दिया। उन्होंने 2 स्वर्ण पदक ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट (1500 मीटर एवं 800 मीटर), 1 रजत पदक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (1500 मीटर), 1 कांस्य पदक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (800 मीटर) जीता है।

यह भी पढ़े: BJP नेत्री ने थाना परिसर में ग्रामीण को लातों से पीटा, लोगों ने बनाया VIDEO, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जीएम तरुण प्रकाश ने पूजा को बधाई देते हुए इसे रेलवे के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे हमेशा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एथलेटिक्स कोच श्रीकांत पाढ़ी ने पूजा की सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।