इधर, भाजपा नेत्री के द्वारा ग्रामीण से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने एसपी को पत्र लिखा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उल्लेख है कि कोरबा जिला एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।