बलोदा बाज़ार

खेतों में उतरे कलेक्टर… एप से किया फसल का फिजिकल वेरिफिकेशन, किसानों से भी की सीधी बातचीत

Baloda Bazar News: कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से इस वर्ष धान की खेती, एग्रीस्टेक पंजीयन आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। किसानों ने बताया कि इस बार उन्होंने अपने खेत में महामाया धान लगाया हैं।
less than 1 minute read
फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे फील्ड (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे फील्ड (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Baloda Bazar News: कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार को किसान द्वारा लगाए गए फसल का सत्यापन करने किसानों के खेत पहुंचे। उन्होंने ग्राम कोकड़ी में किसानों की उपस्थिति में फिजिकल वेरिफिकेशन एप के माध्यम से खेत के रकबे में लगे धान फसल का सत्यापन किया और किसानों को उनके दावा आपत्ति निराकरण के बारे में जानकारी दी।

फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे फील्ड

कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से इस वर्ष धान की खेती, एग्रीस्टेक पंजीयन आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। किसानों ने बताया कि इस बार उन्होंने अपने खेत में महामाया धान लगाया हैं। फसल की पैदावार अच्छी हैं और कुछ दिनों में कटाई शुरू करना हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एग्रीस्टेक में पंजीयन हो गया हैं। पंजीयन में कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी होगी इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।

बताया गया कि बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम कोकड़ी के किसान कृषक संतोष राउतराय पहन 16 में खसरा नंबर 37/1, 37/3, 37/4 कृषि भूमि स्थित है। किसान संतोष के द्वारा उक्त कृषि भूमि में धान फसल लगाया गया है। इस वर्ष महामाया धान लगाया गया हैं। किसान के द्वारा ग्राम सभा में अपने खेत में धान फसल लगे होने के सम्बन्ध में दावा आपत्ति की गई। इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं उमेश गुप्ता, खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा, नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी, सहायक भू अधीक्षक सुरेश देवांगन सहित पटवारी मौजूद थे।

Updated on:
25 Oct 2025 10:48 am
Published on:
25 Oct 2025 10:48 am