बलोदा बाज़ार

50 करोड़ रुपयों से भरी वैन पुल से गिरी, जब लोगों को पता चली ये बात तो उमड़ पड़ी भीड, फिर…

दुर्घटना में वैन की सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों सहित सात लोगों को चोटें आई हैं

2 min read

बलौदाबाजार.रायपुर से धरमजयगढ़ जा रही यूनियन बैंक की 50 करोड़ रूपयों से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। हादसा गुरूवार रात लगभग 12.15 बजे की है। बताया जा रहा है वैन जिला मुख्यालय से लगभग 6 किमी दूर बलौदा बाजार कसडोल मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम बिटकुली के पास मल्लीन नाले के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले से नीचे गिर गया। दुर्घटना में वैन की सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों सहित सात लोगों को चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में वैन के अंदर 38 पेटियों में रखी रकम को सुरक्षित सिटी कोतवाली में रखवाया गया। वहीं वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें

चौकन्ना करेगी तीसरी आंख, अपराधी पर कसेंगे लगाम

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम रायपुर से यूनियन बैंक की वैन कैश जमा करने के लिए धरमजयगढ़ की जा रही थी। वैन के अंदर 38 पेटियों में लगभग 50 करोड़ रूपए भरे हुए थे। वैन में सुरक्षाकर्मियों की एक स्कार्पियो वाहन और वैन के पीछे बैंककर्मियों की एक टाटा सूमो सहित तीन गाडिय़ां साथ में धरमजयगढ़ जा रही थी। रात में लगभग 12.15 बजे जिला मुख्यालय से लगभग किमी दूर बिटकुली गांव के मल्लीन नाले में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे इससे बीच में चल रही कैश वैन अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियों को ठोकर मारते हुए पुल से 10 फीट नीचे नाले के दाहिनी ओर गिर गया। जोरदार टक्कर के बाद स्पकार्पियो बाई ओर नीचे गिर गया।

वाहन चालकों ने मौके से गाडि़यों से कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरएनदास सिटी कोतवाली टीआई सहित पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। घायलों को जिला चिकित्सालय दाखिल कराने के साथ ही साथ वैन में रखे कैश को सुरक्षित सिटी कोतवाली पहुंचाया गया।

दुर्घटना में कुल 7 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। जिनका ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा । थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रामअवतार ध्रुव ने बताया कि कैश को शुक्रवार को बैंक अधिकारियों ने ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। कैश बैंक अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। सिटी कोतवाली में वैन चालक सुलेमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

अपने इस पालतू का video बनाना पड़ गया बहुत भारी, सीधे दिल्ली से आ धमकी पुलिस
Updated on:
06 Apr 2018 07:41 pm
Published on:
06 Apr 2018 07:39 pm
Also Read
View All
BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

3.55 करोड़ की नहर लाइनिंग पर विवाद, किसानों ने पूछा- नहर बना रहे या नाली? ग्रामीणों ने जताई भविष्य की चिंता

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

ब्लास्टिंग में उछले पत्थर से युवक का जबड़ा टूटा, सीमेंट प्लांट में खतरनाक हादसा, प्रशासन के दावों की खुली पोल

CBSE 12th Result 2026: 98.60% के साथ जिज्ञासु वर्मा बने छत्तीसगढ़ टॉपर, राज्यसभा सांसद व विधायक ने दी बधाई, पिता चलाते हैं किराना दुकान