3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने इस पालतू का video बनाना पड़ गया बहुत भारी, सीधे दिल्ली से आ धमकी पुलिस

एक व्यक्ति को अपने पालतू जानवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना बहुत भारी पड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
turtle

रायपुर . राजधानी में रहने वाले एक व्यक्ति को अपने पालतू जानवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना बहुत भारी पड़ गया। वैसे तो घरों में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आजकल लोग सोने और चांदी के बने कछुए की अँगूठियां भी पहन रहे है। लेकिन एक कछुए को घर पर रखना अमित गोयल को पड़ गया भारी।

इस व्यक्ति ने अपने इस प्यारे कछुए का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट किया। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि दिल्ली में बैठे एक अधिकारी की नज़र इस पर पड़ी। जिसके बाद अमित के घर पर दिल्ली से आए एक अधिकारी ने छत्तीसगढ़ की वनविभाग की टीम के साथ दी दबिश।

वायरल वीडियो
[typography_font:14pt;" >दरअसल, यह मामला रायपुर के अशोका हाइट्स में रहने वाले अमित गोयल द्वारा वायरल किए गए एक वीडियो का है। अमित एक प्राइवेट कंपनी में इंजनियर है, जिसने अपने घर में विदेशी नस्ल के कछुए पाले है। यह कछुओं की एक विलुप्त होती प्रजाति है। जब वीडियो पोस्ट हुआ तब दिल्ली के एक वन विभाग के अधिकारी ने इस वीडियो को देखा। फिर इस वायरल वीडियो पर बवाल मच गया।

दिल्ली से सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ की वनविभाग को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद राज्य वनविभाग, क्राइम ब्रांच और पंडरी पुलिस की टीम ने अमित गोयल के घर पर अचानक दबिश दी।

वनविभाग की पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि उसने यह कछुआ वास्तु दोष दूर करने के लिए घर पर रखा था। जिसे उसने पंडरी की एक दुकान फिश फैंटसी वर्ल्ड से खरीदा था। इस जानकारी के बाद दुकान पर भी तुरंत रेड मारी गई। दुकान से 2 और कछुए बरामद किए गए। फिलहाल कछुओं को वनविभाग ने अपने पास रखा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Story Loader