25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / CG Ajab Gajab : देशभर में पहचाने जाते हैं भिलाई के कबूतरबाज, कड़े प्रशिक्षण से गुजरता है आसमानी परिंदा

CG Ajab Gajab : देशभर में पहचाने जाते हैं भिलाई के कबूतरबाज, कड़े प्रशिक्षण से गुजरता है आसमानी परिंदा

कबूतरबाजी की प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भिलायंस ने हमेशा से ही श्रेष्ठता साबित की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 5 Apr 2018, 1:28 PM IST

PATRIKA

अब्दुल सलाम@भिलाई. कबूतरबाजी की प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भिलायंस ने हमेशा से ही श्रेष्ठता साबित की है। यहां के कबूतरबाज इसके इतने शौकीन हैं कि जो विदेश में नौकरी करने जाते हैं, वे भी इसमें हिस्सा लेने के लिए साल में एक बार वतन लौट आते हैं।

देश की प्राचीन परंपरा जहां दम तोड़ रही है। वहीं राजघराने की इस परंपरा को छत्तीसगढ़ के शौकीनों ने आज भी जीवित रखा है। पुराने समय में कबूतरबाजी या कबूतर उड़ाना मनोरंजन का साधन था। भिलाई में भी इसके शौकीनों की कमी नहीं है। यहां शौकीन बेहतर नस्ल वाले कबूतर के जोड़े को पांच से बीस हजार रुपए तक में भी खरीद रहे हैं।

कड़े प्रशिक्षण से गुजरते हैं कबूतर
छत्तीसगढ़ स्तर की प्रतियोगिता हर साल मई माह में होती है। इसके पहले कबूूतरों को धूप में किस तरह अधिक समय तक उडऩा है, इसका प्रशिक्षण दिया जाता है। कबूतर जब गर्मी में आसमान पर घंटेभर उड़ान भरता है, तब उस पर नजर रखने वाले कबूतरबाज धूप में आसमान पर टिकटिकी लगाए मौजूद रहते हैं।

पांच वर्ष में चार बार भिलाई का कब्जा
कबूतरबाजी में भिलाई ने अपना दबदबा कायम रखा है। पांच वर्ष की प्रतियोगिता पर नजर डालें तो चार बार भिलाई के लिंकन ने यह प्रतियोगिता जीती है। सिर्फ २०१४ में एक बार राजधानी के कबूतरबाज ने जीत दर्ज करवाई थी।

सेक्टर-1 निवासी लिंकन क्रिश्चियन ने बताया कि तकरीबन १० वर्ष पहले वे बेहतर उडऩे वाले नस्ल के कबूतर शौक से लेकर आए थे। हर दिन सुबह उठकर ४ कबूतर को उड़ाकर देखते थे। इसमें से जो सबसे अधिक वक्त आसमान पर उड़कर बिताता था। उसका चयन कर अलग से रख देते थे। इस दौरान अगर बाज की नजर पड़ गई तो वह उसका निवाला बन जाता है।

शौक है महंगा
सुपेला में रहने वाले कबूतर उड़ाने के शौकीन राजकुमार उर्फ लाला ने बताया कि कबूतरबाजी का शौक महंगा है। कबूतर वफादार पक्षी है कितने देर भी आसमान में उड़ता रहे, लौटकर अपने मालिक के पास ही आता है। वह एक बार जिस घर को पहचान लेता है, उसे नहीं छोड़ता। कबूतर को शौकीन दो से तीन माह का होने के बाद से ही प्रशिक्षण देना शुरू कर देते हैं।

बादाम, पिस्ता भी खिलाते
कबूतर के खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है, इसमें बाजरा, गेंहू से लेकर बादाम, पिस्ता तक लोग खिलाते हैं। कबूतर के पंख में उडऩे के लिए अधिक से अधिक ताकत मौजूद रहे, इसके लिए यह जतन किए जाते हैं।

नंबर-1 बनने के लिए लगा देते हैं पूरी ताकत
प्रदेश व जिला स्तर की प्रतियोगिता में कबूतर घंटों कड़ी धूप में आसमान पर घूमते रहते हैं। अलग-अलग प्रतिभागी के छत पर अंपायर पहुंचते हैं, उनको प्रतिभागी बताते हैं कि कबूतर आसमान में कहां पर है। अगर वह बैठ जाए या गायब हो जाए, तो प्रतिभागी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।

एक साथ 2 से 11 तक उड़ाए जाते हैं कबूतर
कबूतर उड़ाने वाले २, ४ व ११ कबूतर तक उड़ाते हैं। कबूतर की कीमत उसके नस्ल पर निर्भर करती है। जीतने वाले कबूतर की नस्ल को बढ़ाया जाता है। यह इसको पालने वाले दावा करते हैं। जिले में इसके शौकीनों की संख्या चार दर्जन के आसपास है। यही वजह है कि रायपुर के शौकीन भी भिलाई में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा जरूर लेते हैं। लोग अब घरों में शो वाले कबूतर पालते हैं। आगरा से मसक्ली कबूतर लाकर लोग पाल रहे हंै, जिसकी कीमत जोड़ा १० हजार रुपए तक हैं।

वहां से भरेंगे उड़ान
संतकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले कुवैत में नौकरी कर रहे एन हुसैन भारत के लिए उड़ान भरेंगे। यहां उनके कबूतर उडऩे के लिए तैयार हैं। इसी तरह से दुबई से एस शहजादा आने की तैयारी में है। वे भी मई में भिलाई पहुंच जाएंगे।

वे भी कबूतरबाजी के शौकीन हैं। एस हुसैन उर्फ बड़कू ने बताया कि अमान से अजहर का आना तय है। वे भी इस प्रतियोगिता के संबंध में पहले से जानकारी लेने के बाद ही आने की तारीख तय करते हैं।