28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा को पास कराने मुन्नाभाई बन गया जोगेंद्र, नकल मारते पकड़े गए 3 दर्जन छात्र

10वीं की ओपन परीक्षा में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 3 केंद्रों में अधिकारियों ने मारा छापा, सामूहिक नकल के बने 36 प्रकरण
2 min read
Google source verification
Open exam

Open exam

राजपुर. बलरामपुर जिले में ओपन परीक्षा में सामूहिक नकल रुकने का नाम नही ले रहा हैं। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अलग-अलग तीन केंद्रों से 36 नकल प्रकरण बनाए गए। इसमें एक मुन्नाभाई भी पकड़ा गया जो अपने जीजा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। जोगेंद्र नाम का यह युवक अपने जीजा को पास कराने परीक्षा में बैठा था।


इस संबंध में बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 10वीं की ओपन परीक्षा चल रही थी। इस दौरान 36 नकलचियों सहित एक मुन्नाभाई को भी पकड़ा गया। इसमें कुसमी कन्या शाला से 22, कुसमी बालक से 6 व शकंरगढ़ बालक से 8 नकल प्रकरण बनाया गया है। कई केंद्रों में सामूहिक नकल चल रहे है मगर एक भी प्रकरण नहीं बने है।

शकंरगढ़ बालक में कई परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल कराने के नाम पर उगाही भी की गई थी। इसकी वजह से परीक्षार्थी व अभिभावकों द्वारा परीक्षा केंद्र पहुच कर धरना प्रदर्शन किया गया था। बलरामपुर कलक्टर को मामले की जानकारी लगने के बाद पूरे मामले की जांच हेतु टीम भी गठित की गई है।

जांच टीम द्वारा करीब 200 परीक्षार्थियों से बयान लिया गया है। इसमें मामला सही पाया गया है। शंकरगढ़ परीक्षा केंद्र में एक मुन्नाभाई जोगेंद्र यादव पकड़ा गया। वह अपने जीजा विकास यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता ने मुन्ना भाई के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 419 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


3 केंद्रों में पकड़े गए हैं 36 नकलची
भौतिक की परीक्षा में अलग-अलग तीन केंद्रों से 36 नकल प्रकरण बनाया गया है। शकंरगढ़ परीक्षा केंद्र में मंगलवार को पैसा लेने के आरोप लगा कुछ लोगों ने हंगामा किया था। कलक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट कलक्टर को सौंप दिया जाएगा।
आईपी गुप्ता, डीईओ, बलरामपुर-रामानुजगंज