बलरामपुर

खेलते-खेलते पानी से भरे डबरी के पास चला गया 2 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत, सदमें में मां

अपनी चार बहनों के साथ घर के सामने ही खेल रहा था बालक, अचानक आंखों के सामने से हो गया ओझल, काफी देर तक जब बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने शुरु की खोजबीन
2 min read
• •
Updated: 14 May 2024, 7:52 PM IST
Innocent boy who drowned

रामानुजगंज. ग्राम पंचायत भंवरमाल में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्ष के बालक की डबरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी 4 बहनों के साथ घर के सामने ही खेल रहा था। इसी बीच वह डबरी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे भावेश बखला का 2 वर्षीय पुत्र शिवांशु बखला अपनी 4 बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के सामने ही डबरी चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह कुछ देर तक घर में नहीं आया तो घर वाले खोजने लगे तो डबरी में देखे तो वह डूबा दिखा।

घटना से शिवांशु के माता-पिता गहरे सदमे में है। शिवांशु घर में सबका लाडला था। डबरी में 2 से 3 फीट ही पानी था। फिसलने के बाद वह संभल नहीं पाया, जिससे यह घटना घटी।

क्षेत्र में हो चुकी हैं कई ऐसी घटनाएं

रामानुजगंज क्षेत्र के गांव-गांव में डबरी का निर्माण किया गया है। वहीं कई डबरी तो घर के काफी नजदीक रहते हैं, जब छोटे बच्चे उसके नजदीक जाते हैं तो कई बार फिसल कर गिर जाते हैं। क्षेत्र में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है।

डबरी का कराना चाहिए घेरावा

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए घरों के नजदीक जितने भी डबरी हैं, सभी का घेरावा किया जाना चाहिए। वहीं आने वाले बरसात के समय में सभी डबरियों में पानी भर जाएगा, ऐसे में अभिभावकों को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है, खासकर उन्हें जिनके बच्चे अबोध हैं।

Updated on:
14 May 2024, 7:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर