Social media suicide rates. प्रेम-प्रसंग के चक्कर में 12वीं कक्षा के छात्र ने मोबाइल पर लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छात्र फांसी लगा रहा था तो उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर रखा था। घरवाले जब पहुंचे तो उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्र के मोबाइल से वीडियो बरामद किया है। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसके साथ भागने से मना किया था, इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।