बलरामपुर

मायके आई थी 20 वर्षीय विवाहिता, यहां 67 साल के व्यक्ति ने लूट ली आबरू

5 महीने पूर्व वारदात को अंजाम देने के बाद से था फरार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Rape accused
Rape accused

वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत बलंगी रोड निवासी 20 वर्षीय एक विवाहिता फरवरी महीने में अपने मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही 67 वर्षीय एक ग्रामीण ने जंगल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई थी।

इधर वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को उसे धरदबोचा। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत बलंगी रोड स्थित ग्राम कोगवार निवासी 20 वर्षीय युवती की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। फरवरी माह में वह अपने ससुराल से मायके आई थी। इसी बीच 10 फरवरी को वह गांव से लगे जंगल में घूमने गई थी। इसी दौरान गांव के ही चंद्रकेत जायसवाल 67 वर्ष की नजर उस पर पड़ी।

महिला को देखते हुए उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने महिला का हाथ पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद जंगल में ही उसने महिला की आबरू लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

इधर विवाहिता अपने घर पहुंची और परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376, 367 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी थी।


5 महीने बाद हुआ गिरफ्तार
वारदात के बाद से फरार आरोपी को पकडऩे पुलिस ने मुखबिरों को लगा रखा था। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को बुधवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
25 Jul 2018 09:38 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत