
Dushkarm
विश्रामपुर. सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र ये देवर-भारी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने रिश्ते में लगने वाली भाभी को यह कहा कि वह उसे अपनी पत्नी बनाएगा। झांसे में लेने के बाद वह 6 साल से उसके साथ अवैध संबंध बना रहा था। जब भी उसकी भाभी शादी की बात करती तो वह बात टाल जाता था।
दबाव बनाने पर उसने शादी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद भाभी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देवर-भारी के बीच अवैध संबंध की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। इधर बड़े भाई को भरोसा नहीं हो रहा कि उसका भाई ऐसा कर सकता है।
महिलाएं, युवतियों व बच्चियों से करीबी रिश्तेदारों द्वारा ही दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। अधिकांश मामलों में शादी का झांसा देकर लंबे समय से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जाता है। सोचने-समझने का सामथ्र्य होने के बावजूद कई लोग इस चक्रव्यूह में फंसे रहते हैं। लेकिन जब सच्चाई से उनका सामना होता है तो मामला सामने आता है।
कई मामले लोक-लाज के भय से दफन ही हो जाते हैं। जिस महिला ने हिम्मत कर लिया वह ऐसे लोगों को सबक सीखा जाती है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थानांतर्गत ग्राम चटकीडांड़ से सामने आया है। इसमें एक युवक ने रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ 6 साल तक दुष्कर्म किया।
पूरा मामला यह है कि एक 33 वर्षीय महिला के साथ रिश्ते में उसके ही देवर 26 वर्षीय सरफीन सारथी पिता अमर सारथी पिछले 6 वर्ष से पत्नी बनाने की बात कर दैहिक शोषण करते आ रहा था।
शादी की बात कही तो किया इनकार
युवक की भाभी ने जब उस पर विवाह करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह टालमटोल कर जाता था। कई बार कहने के बाद एक दिन उसने विवाह की बात से इनकार कर दिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
उसने भाभी को किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीडि़ता ने जयनगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जयनगर पुलिस ने मामले में धारा 376 व 323 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Published on:
25 Jul 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
