11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, गूंज उठी किलकारी, मां के चेहरे पर खिली मुस्कान

दो बेटे व एक बेटी ने लिया जन्म, प्रसव पीड़ा होने पर सविता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था भर्ती

2 min read
Google source verification
3 children birth together

women birth 3 children

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर जैसे दूरस्थ अस्पताल में 24 जुलाई को एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां महिला ने एक साथ ३ बच्चों को जन्म दिया।

इनमें 2 बेटा व एक बेटी हैं। महिला ने जब अपने बच्चों की किलकारी सुनी तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। तीनों बच्चों के साथ मां भी स्वस्थ बताई गई है। हालांकि एहतियात के तौर पर जच्चा-बच्चा दोनों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।


मां बनना हर महिला का सपना होता है। घर में जब बच्चों की किलकारी सुनाई देती है तो हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। कई बार भगवान किसी महिला की कोख 2 से अधिक बच्चों से भर देता है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के ओडग़ी ब्लॉक स्थित दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर से लगे ग्राम नवाटोला से सामने आया है।

नवाटोला निवासी नंदलाल साहू की पत्नी सविता साहू को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर बिहारपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां सविता ने एक साथ ३ बच्चों को जन्म दिया। इसमें दो लड़के व एक लड़की है। अस्पताल में जब एक साथ 3 बच्चों की किलकारी गूंजने व उनके स्वस्थ होने की खबर सुनकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए।

सविता के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई। चूंकि बिहारपुर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखरेख के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें सूरजपुर रेफर कर दिया गया। यहां भी समुचित व्यवस्था न होने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यहां चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।


एक साथ हुआ था 5 बेटियों का जन्म
इससे पूर्व अप्रैल 2016 में सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बिनकरा निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया था। हालांकि इनमें से 3 की हालत नाजुक होने पर रायपुर में भर्ती कराया गया था। इनमें से 2 की मौत हो गई थी। इसके बाद कोरिया जिले में भी एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया था।