बलरामपुर

दिल्ली और यूपी के 3 बदमाश चलती बाइक पर लहरा रहे थे कट्टा व तलवार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime news: आचार संहिता के बीच बदमाशों द्वारा लोगों में फैलाई जा रही थी दहशत, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2023, 9:00 PM IST
miscreants_arrested.jpg

राजपुर. Crime news: बलरामपुर जिले की बरियों पुलिस ने हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे उत्तर प्रदेश व दिल्ली के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास एक कट्टा, एक कारतूस, एक चाकू और एक तलवार बरामद किया गया। पुलिस ने गुरुवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


18 अक्टूबर को बरियों पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 युवक एक बाइक पर हथियार लहराते हुए ग्राम बरियों से चांची की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया।

इसके बाद बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बरियों पुलिया के पास धौरपुर मोड़ पर घेराबंदी कर बाइक सवार 3 युवकों को पकड़ा।

पूछताछ में 2 युवक उत्तर प्रदेश व एक दिल्ली के निकले। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो 1 नग देशी कट्टा, 1 नग जिन्दा कारतूस, 1 चाकू एवं १ तलवार मिला। पुलिस ने तीनों के पास रहे हथियारों को जब्त कर लिया।


ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपी वसीम खान पिता शौकीन उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लोनी, जिला गाजियाबाद, यूपी, जुनैद पिता शेरजान उम्र 24 वर्ष निवासी यमुना बिहार दिल्ली व समर पिता अयूब उम्र 27 वर्ष निवासी शाहपुर गडरवाना, यूपी को गिरफ्तार कर धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर, एएसआई कृपा निधान पाण्डेय, सुनील भारती, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, परमेश्वर साहू, अजय किस्पोट्टा, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, राजू कुजूर व सैनिक लक्ष्मण यादव शामिल रहे।

Published on: