बलरामपुर

पत्नी के प्रेमी को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस के सामने लाया पर तोड़ दिया दम

दो बच्चों को छोड़कर 12 दिन से प्रेमी के घर थी पत्नी, महिला के घरवालों के काफी मिन्नतें करने के बाद वापस छोड़ा था घर
2 min read
Dead body
dead body

कुसमी. एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर 12 दिन से रह रही थी। पति व उसके घरवालों को जब पता चला कि महिला प्रेमी के साथ है तो वे उसके घर पहुंच गए। यहां उन्होंने कई बार प्रेमी से उसे छोड़ देने की मिन्नतें कीं लेकिन बात नहीं बनी। 3-4 बार कहने के बाद प्रेमी महिला को घर छोड़ आया।

इसी बीच महिला के पति के परिजन वाहन में सवार होकर पहुंचे और प्रेमी की पिटाई करने लगे। वह जान बचाकर भागा लेकिन उसे दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मारा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी पीटा गया। इधर पुलिस गांव में महिला व प्रेमी को खोजती पहुंची थी। जब प्रेमी को पुलिस के सामने पकड़कर लाया गया तो वह गंभीर हालत में था।

उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की तैयारी में है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थानांतर्गत ग्राम पे्रमनगर निवासी एक युवक की 28 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों को छोड़कर लापता थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। इस बीच परिजनों को पता चला कि महिला ग्राम भुलसीकला निवासी जशवंत सोनवानी उर्फ जटू के घर पर है।

इस पर परिजन जशवंत के घर पहुंचे और उसे घर भेजने कहा। इस पर जशवंत ने इनकार कर दिया। इसके बाद एक-दो बार फिर परिजन उसे भेजने बोले तो रविवार की सुबह जशवंत ने महिला को वापस भेज दिया था। इसी बीच दोपहर में पे्रमनगर से वाहन में सवार होकर कुछ लोग जशवंत के घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर लात-मुक्कों से बेदम पिटाई करने लगे।

इस पर जशवंत अपनी जान बचाने भागने लगा लेकिन महिला के परिजनों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस दौरान वह गांव से निकलकर बकसपुर जंगल की तरफ भागा लेकिन पीछे से दौड़ाता देख वह खाईनुमा नाले में गिर गया। इससे उसे काफी चोट भी आई। वह फिर उठकर भागने लगा और गिर गया तो युवकों ने उसे फिर मारा।


पुलिस पहुंची थी गांव, अस्पताल में मृत घोषित
युवकों को मारपीट करता देख जशवंत की मां व छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान छोटे भाई की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। इधर घटना के वक्त करौंधा थाना प्रभारी प्रमोद सिंह वट्टी भी जशवंत व लापता महिला की तलाश में पुलिस जवानों के साथ गांव मे पहुंचे थे। वे सरपंच पति लक्ष्मण पैकरा के आग्रह करने पर उसके घर भोजन कर रहे थे।

इसी बीच आरोपियों सहित अन्य लोगों ने जशवंत को पुलिस के सामने लाया। पुलिस ने जशवंत की गम्भीर हालत को देखते हुए कुसमी अस्पताल लाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई व उसकी मां ने रविवार के देर शाम को कुसमी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।


मायके में रह रही है पत्नी
जशवंत के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। आए दिन हो रहे विवाद के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर कुछ माह पूर्व अपने दो बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। इसी बीच जशवंत की पहचान 28 वर्षीया शादीशुदा महिला से हो गई और दोनों के बीच पे्रम-संबंध स्थापित हो गया।

फिर महिला 12 दिन पूर्व महिला अपने 2 छोटे बच्चों को छोड़ उसके पास आ गई थी। इसकी जानकारी जब अंबिकापुर में रहकर काम करने वाले उसके पति को हुई तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Published on:
06 May 2018 09:03 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत