8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग बेटी का बढ़ता ही जा रहा था पेट, जब सामने आई सच्चाई तो मां-बाप के उड़ गए होश

3 महीने से नाबालिग के साथ चल रहा था घिनौना खेल, माता-पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
Minor girl

Minor girl

सीतापुर. सरगुजा जिले के सीतापुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत सरगा निवासी एक नाबालिग के मां-बाप ने देखा कि उसकी बेटी का पेट बढ़ता ही जा रहा है। जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बेटी से पूछा तो पता चला कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 महीने से दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद वे तत्काल बेटी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम सरगा का सुधनाथपारा निवासी 25 वर्षीय बालिराम एक्का पिता श्रीमान एक्का ने गांव की ही एक किशोरी को अपने झांसे में लेने के लिए नाटक रचा। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी करेगा। यह सुनकर किशोरी उसके जाल में फंस गई। इसका फायदा उठाकर 2 महीने पहले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद से वह लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा था। युवक की इस घिनौनी करतूत से किशोरी गर्भवती हो गई। इधर नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की जानकारी जब मां-बाप को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने अपने साथ हो रही सारी बात बता दी।

इसके बाद माता-पिता नाबालिग बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचे और बालिराम एक्का के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में सीतापुर पुलिस ने धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिर उन्होंने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में एएसआई अनिल पांडेय, प्रधान आरक्षक रामाधार भास्कर, महिला आरक्षक पुष्पा लकड़ा, आरक्षक निरंजन पैंकरा व मनोहर पैंकरा शामिल रहे। किशोरी के मां-बाप ने इस मामले में हिम्मत दिखाया और समय रहते आरोपी युवक को उसकी घिनौनी करतूत की सजा दिलवाई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग