
रामानुजगंज. Cabinet minister humanity: जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत ग्राम त्रिशूली का 34 वर्षीय रामलाल पंडो पाइप लाइन में काम करने महाराष्ट्र के पुणे गया था। यहां 22 अगस्त को हुई सडक़ दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजन को शव को गृह ग्राम लाने में मुश्किल हो रही थी। इस बीच परिजन द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच सुखदेव सिंह को दी गई। सरपंच ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम (Cabinet minister humanity) को घटना से अवगत कराया। फिर मंत्री की तात्कालिक पहल पर फ्लाइट से पुणे से शव बनारस लाया गया। यहां से एंबुलेंस से शुक्रवार की शाम शव गृह ग्राम लाया जा सका।
बताया जा रहा है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम त्रिशुली निवासी रामलाल पंडो पुणे के नेशनल हाइवे में 22 अगस्त को पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान वाहन की टक्कर से उसकी मौत (Cabinet minister humanity) हो गई थी। पुणे में वह पाइप लाइन में काम करने गया था।
उसकी मृत्यु के बाद शव को गृह ग्राम लाने में परिजन को आर्थिक परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी गांव के सरपंच सुखदेव सिंह को दी गई, उन्होंने मामले से कृषि मंत्री राम विचार नेताम (Cabinet minister humanity) को अवगत कराया गया।
कैबिनेट मंत्री की पहल पर रामलाल का शव (Cabinet minister humanity) फ्लाइट से पुणे से बनारस लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से शव को गांव में लाया जा सका। रामलाल के शव को गांव तक लाने में ग्राम कुंदरु के दिलीप कुमार यादव विशेष रूप से सक्रिय रहा। वह भी पुणे में रोजगार के लिए गया था, वही शव के साथ गांव तक आया।