बलरामपुर

CG Crime News: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टा दिखाकर 8 किलो सोना लेकर फरार हुए लुटेरे, मचा हड़कंप…

CG Crime News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बुधवार को दिनदहाड़े 5 करोड़ रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। तीन लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर संचालक पर कट्टे की बट से हमला किया और गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2024, 8:02 AM IST
CG Crime News

CG Crime News: बलरामपुर जिले रामानुजगंज के हृदय स्थल गांधी चौक में बुधवार की दोपहर 1.15 बजे राजेश ज्वेलर्स में कट्टे व रिवॉल्वर के दम पर डकैतों ने 5 करोड़ का सोना लूट लिया। दुकान के भीतर घुसे 3 लुटेरों ने ज्वेलर्स संचालक भाजपा पार्षद राजेश सोनी की पिटाई करते हुए सिर पर कट्टे के बट से और नोंक से प्रहार किया और 8 किलो सोना लूटकर बाइक से झारखंड की ओर फरार हो गए।

दुकान के बाहर भी 2 डकैत मौजूद थे। (CG Crime News) सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसपी भी दल-बल के साथ डकैतों का पीछा करते हुए झारखंड की ओर गए हैं।

CG Crime News: यूं दिया घटना को अंजाम

लुटेरों ने दुकान में घुसने के साथ ही तीनों बदमाशों ने वहां बैठे ग्राहक दंपती का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद काउंटर के भीतर जाकर देसी कट्टे के बट से संचालक राजेश सोनी के सिर पर वार किया एवं मारपीट की। (CG Crime News) इससे राजेश लहूलुहान हो गए। डकैतों ने उसे दुकान के कोने में बैठा दिया और दुकान के कर्मचारी राकेश गुप्ता को काउंटर के अंदर सोने को कहा।

इसके बाद डिस्प्ले में रखी सोने की ज्वेलरी व लॉकर से सोने के बिस्किट एवं अन्य आभूषण निकालकर बोरे में रखे। इसके बाद 2 बाइक में बैठकर 5 डकैत झारखंड की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने किया पीछा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

CG Crime News: डकैतों के जाते ही ज्वेलर्स संचालक ने इसकी सूचना तत्काल एसपी राजेश अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने दुकान संचालक से मामले की जानकारी ली। उन्हें जब पता चला कि लुटेरे झारखंड की ओर भागे हैं तो वे तत्काल पुलिस टीम के साथ झारखंड की ओर रवाना हो गए।

वहीं पुलिस की टीम डकैतों के भागने वाले रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। (CG Crime News) बलरामपुर पुलिस द्वारा झारखंड की गढ़वा पुलिस से कोऑर्डिनेट स्थापित कर लुटेरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कट्टा व रिवॉल्वर लहराते भागे आरोपी

घटना के बाद लुटेरे कट्टा व रिवॉल्वर लहराते झारखंड की ओर भागे। सभी लुटेरे स्थानीय झारखंड की भाषा में बात कर रहे थे। आरोपियों के पहनावे व बोली से उनके झारखण्ड के गढ़वा जिला के आसपास के होने की आशंका जताई जा रही है।

Updated on:
12 Sep 2024, 8:02 AM IST
Published on: