बलरामपुर

CG murder case: पत्नी बोली- शराब मत पीना तो पति ने गला दबाकर मार डाला, फिर मां के साथ पुलिस को बताई झूठी कहानी

CG murder case: शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बताई पूरी बात, मृतका की सास भी गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2025, 1:41 PM IST
CG murder case: पत्नी बोली- शराब मत पीना तो पति ने गला दबाकर मार डाला, फिर मां के साथ पुलिस को बताई झूठी कहानी
Murder accused arrested

बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर लोहारपारा में नवविवाहिता की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति व सास को गिरफ्तार (CG murder case) कर लिया है। दरअसल घटना दिवस १७ फरवरी को शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद में पति ने गला दबाकर पत्नी की जान ले ली थी। इसके बाद पति व सास ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मौत की झूठी कहानी रची थी, लेकिन मर्ग जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया।

17 फरवरी को जवाहरनगर लोहारपारा निवासी संजय अगरिया पिता जवाहिर ने थाना में सूचना दी कि उसकी पत्नी दीपा अगरिया 28 वर्ष को अचानक घर में बेहोश (CG murder case) हो जाने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की तो पीएम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर पूरा मामला संदेहास्पद लगा। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर पति संजय अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने का जुर्म (CG murder case) कबूल लिया।

इस पर पुलिस ने उसे और मृतका की सास राजकुमारी अगरिया को भी गिरफ्तार कर लिया। सास ने भी पुलिस के समक्ष वास्तविक घटना को छिपाते हुए मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी, इसलिए उसकी भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। दोनों मां-बेटे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

CG murder case: आए दिन शराब पीता था पति, पत्नी थी परेशान

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय अगरिया आए दिन शराब पीता था। घटना दिवस 17 फरवरी को दीपा ने पति को शराब पीने से मना किया तो इससे नाराज होकर वह विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने गला दबाकर (CG murder case) दीपा की जान ले ली। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पति व सास ने झूठी कहानी रची थी।

Updated on:
26 Feb 2025, 1:41 PM IST
Published on: