बलरामपुर

CG road accident: माइलस्टोन से टकरा कर रातभर सडक़ पर पड़े रह गए बाइक सवार, सुबह 2 की हो चुकी थी मौत, एक गंभीर

CG road accident: तेज रफ्तार में चला रहे थे बाइक, चंदन बाड़ी के पास अनियंत्रित हो जाने से हुआ हादसा, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 6:47 PM IST
CG road accident

राजपुर. CG road accident: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत सिधमा-ककना पहुंच मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे माइलस्टोन से टकरा गई। रातभर तीनों उसी हाल में पड़े रहे। सुबह जब लोगों ने देखा तो एक युवक व किशोर की मौके पर ही मौत (CG road accident) हो गई थी, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो था। घायल को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र पावले पिता सुखदेव गोंड़, 16 वर्षीय सूरज सिंह पिता जागीर सिंह व 17 वर्षीय अमृत गोंड़ पिता श्रीराम गोंड़ शुक्रवार की रात बाइक से घूमने निकले थे।

इस दौरान वे तेज रफ्तार में बाइक (CG road accident) दौड़ा रहे थे। इसी बीच रास्ते में सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे माइलस्टोन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक से उछलकर सडक़ पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण धर्मेंद्र पावले व सूरज गोंड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमृत गोंड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

CG road accident: मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर

रातभर तीनों उसी हालत में पड़े रहे। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने तीनों को सडक़ पर पड़े देखा तो वहां हडक़ंप मच गया। फिर तीनों को बरियों स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां धर्मेंद्र व सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित (CG road accident) कर दिया, जबकि अमृत को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए। डॉक्टर ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज जारी है।

Updated on:
7 Sep 2024, 6:47 PM IST
Published on: