बलरामपुर

Cobra snake bite: छुट्टियां मनाने मामा के घर आई 5 वर्षीय बालिका को कोबरा सांप ने डसा, मौत

Cobra snake bite: सोने के दौरान हुई घटना, बालिका को तत्काल ले जाया गया अस्पताल, लेकिन चली गई थी जान, परिजन में पसरा मातम
less than 1 minute read
Cobra snake bite
Cobra snake

बलरामपुर। 5 वर्षीय एक बालिका छुट्टियां मनाने अपने मामा के घर आई थी। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद सोई थी। बुधवार की अलसुबह उसे कोबरा सांप (Cobra snake bite) ने डस लिया। बालिका द्वारा बताए जाने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजन में मातम पसरा हुआ है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जसवंतपुर निवासी 5 वर्षीय सरस्वती पिता परशु पहाड़ी कोरवा अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खटनपारा सेवारी में छुट्टियां मनाने आई थी।

बुधवार की अलसुबह 4 बजे उसे जहरीले कोबरा सांप (Cobra snake bite) ने डस लिया। बालिका ने किसी चीज द्वारा काटे जाने की बात मां को बताई। जब परिजन ने देखा तो पास में सांप पड़ा हुआ है। इस दौरान बालिका की तबीयत पूरी तरह से बिगड़ गई।

Cobra snake bite: अस्पताल में मृत घोषित

बालिका को बेहोशी की हालत में लेकर परिजन राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका की मौत (Cobra snake bite) से मां का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं परिजन में भी मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
25 Jun 2025 08:00 pm
Published on:
25 Jun 2025 08:00 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत