सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढ़ागांव निवासी सुरेश नागवंशी की 45 वर्षीय पत्नी बिनावती, 3 वर्षीय पुत्र एरियस के अलावा 45 वर्षीय सोमारी पति कसटू एवं उसकी 6 वर्षीय पोती अनिका पिता अजित 19 जून को खुखड़ी बीनने गए थे। वहां से शाम को लौटने के दौरान मैनी नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ में चारों बह (Girl child dead body found) गए थे।