बलरामपुर

मंगेतर के घर रह रही किशोरी की फांसी पर लटकती मिली लाश, स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम देखकर लौटी थी घर

Commits suicide: 17 वर्षीय किशोरी का उसके परिजनों ने 18 वर्षीय युवक के साथ तय कर दी थी शादी, दोनों 8 महीने से एक-दूसरे के घर करते थे आना-जाना, अधिकांश समय किशोरी रहती थी युवक के ही घर पर

2 min read
Commits suicide
Demo pic

कुसमी. Commits suicide: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो रोड पर स्थित ग्राम ईदरीपाठ में मंगेतर के घर रह रही एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को किशोरी गांव के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। दोपहर बाद वह घर लौटी थी। जबकि मंगेतर घर लौटने के बाद शराब के नशे में सो गया था। इसी बीच शाम को कमरे में किशोरी की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना पर बुधवार को पुलिस पहुंची और पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटालू निवासी सरिता मंझवार पिता रामदास 17 वर्ष व सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम ईदरीपाठ निवासी 18 वर्षीय संदीप मंझवार किसी रिश्तेदार के यहां आते-जाते मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, यह बात पता चलने पर दोनों के माता-पिता ने भी उनकी शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया था।

तब से करीब 8 महीने से दोनों एक दूसरे के घर आना-जाना करते थे। लेकिन ज्यादातर समय दोनों ग्राम ईदरीपाठ में ही रहते थे। इस बीच मंगलवार को संदीप का पिता किशन मझवार मवेशी चराने गया था। वही संदीप व सरिता स्वतंत्रता दिवस पर गांव के स्कूल में चल रहे कार्यक्रम देखने गए थे।

जब दोपहर करीब 3.30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ तो वहां से संदीप ने सरिता को घर भेज दिया और खुद गांव की तरफ जाकर उधर से शराब के नशे में घर लौटा। उसने सरिता से खाना मांगा लेकिन नशा अधिक होने से बिना खाना खाए ही सो गया।

इसी बीच देर शाम करीब 6 बजे गांव का मोटू नामक युवक वहां पहुंचा और संदीप को दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब संदीप दरवाजा खोला तो उसे सरिता का ध्यान आया और उसे देखने जैसे ही वह भीतर के कमरे में गया तो वहां उसका शव फांसी पर लटका मिला।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पर बुधवार को सामरी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा। घटना से परिजन सदमे में हैं। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Published on:
16 Aug 2023 09:12 pm