अंबिकापुर. Murder news: शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में १५ अगस्त की रात को पुरानी रंजिश पर मां-बेटे ने मिलकर पड़ोस के एक युवक की अपने ही घर में सिलबट्टे व पीढ़े से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान मृतक की मां बेटे की जान बचाने के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही, लेकिन डर से कोई भी भीतर नहीं गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मां-बेटा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने मृतक के बड़े भाई के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी। इसके बाद से वह आज तक कोमा में है। पुरानी रंजिश के बावजूद मृतक व आरोपी में दोस्ती थी।