बलरामपुर

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की फिसली जुबान कहा – गड़बड़ करने वाले अफसरों को जूते से मारो

Congress MLA Brihaspat Singh Disputed Statment: कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। व जिले में राशन वितरण से सम्बंधित एक कार्यक्रम में सम्मलित होने आये थे। इस कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी शिरकत की थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 7:27 PM IST
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की फिसली जुबान कहा – गड़बड़ करने वाले अफसरों को जूते से मारो
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की फिसली जुबान कहा – गड़बड़ करने वाले अफसरों को जूते से मारो

बलरामपुर. Congress MLA Brihaspat Singh Disputed Statment: कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। व जिले में राशन वितरण से सम्बंधित एक कार्यक्रम में सम्मलित होने आये थे। इस कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी शिरकत की थी।

किसानो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई किसानों ने लोन नहीं लिया, लेकिन अधिकारियों ने उनसे फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिए। अब उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। ऐसे में अगर जरुरत पड़े तो अधिकारियों को जूते से मारों।

बृहस्पति सिंह (brihaspati singh) ने कहा कि कई किसानों ने लोन नहीं लिया, लेकिन अधिकारियों ने उनसे फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिए। अब उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले में कलेक्टर व मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जो अधिकारी किसानों को धोखा देता है, उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों की जांच होनी चाहिए। ऐसे अधिकारियों को जूता भी मारना पड़े तो मारो, लेकिन किसानों को धोखा देना कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कवासी लखमा ने भी दिया था विवादित बयान

अभी कुछ दिन पहले ही एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए आबकारी मंत्री ने कहा था की अगर बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर और एसपी का कॉलर पकड़ो। हालाँकि बाद में वो अपने इस बयान से मुकर गए थे। उन्होंने कहा था की जानबूझ कर उनकी छवि खराब की जा रही है। उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर