बलरामपुर

आखिर नहीं बच पाई CRPF जवान के बेटे की जान, कुत्ते के काटने पर झोलाछाप डॉक्टर ने किया था इलाज

तबीयत बिगडऩे पर रायपुर के मेकाहारा से भी डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब, घर ले जाते रास्ते में तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
Suman
Innocent death from dog bite

रामानुजगंज. सीआरपीएफ 12वीं बटालियन में चालक के पद पर पदस्थ जवान के पुत्र को कुत्ता काटने के पश्चात झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से अंतत: जान गंवानी पड़ी। बालक को परिजन गृहग्राम बिहार के कोचस ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


गौरतलब है कि सीआरपीएफ की १२वीं बटालियन में पदस्थ चालक रंजीत सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सुमन सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 9वीं का छात्र था। वह 2 नवंबर को अपने पिता के साथ रिश्तेदार को सुबह लगभग 4 बजे बस स्टैंड छोडऩे गया था। यहां वापसी के दौरान थाने के समीप आवारा कुत्ते ने बालक के हाथ के अंगूठे में काट दिया।

इसके बाद परिजन ने उसका इलाज बस स्टैंड में ही स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर से कराया, कुछ दिनों बाद बालक की स्थिति बिगडऩे लगी व उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, यहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

इसके बाद ऑक्सीजन लगाकर परिजन बालक को रामानुजगंज लाए और यहां से गृहग्राम बिहार के कोचस ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुमन ने दम तोड़ दिया। उसका अंतिम संस्कार कोचस में ही किया गया। इस हादसे से मृतक के परिजन सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बटालियन परिसर में भी शोक का माहौल है।

...तो बच सकती थी जान
लोगों का कहना है कि अगर झोलाछाप से इलाज न कराकर अस्पताल के चिकित्सक से बालक का उपचार होता तो उसकी जान बच जाती। बालक पढऩे में भी काफी होनहार था। उसके मौत की सूचना मिलने पर स्कूल मेें भी श्रद्धांजलि देकर छुट्टी कर दी गई।

Published on:
24 Nov 2018 08:35 pm
Also Read
View All
Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत