
Swimmers
अंबिकापुर. अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक गुजरात के गांधीनगर में होगा। प्रतियोगिता के लिए सरगुजा जिले से एक महिला समेत 3 तैराकों का चयन किया गया है।
इनमें वेटरंस वर्ग में शरद दुबे, ओपन में तरुण आदित्य दुबे तथा ओपन महिला ग्रुप में पूनम दुबे शामिल हैं। शरद व तरुण आदित्य पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
गौरतलब है कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैराकों का चयन ट्रायल 28 अक्टूबर को जिला खेल परिसर बिलासपुर में किया गया गया था। छत्तीसगढ़ से 21 महिला-पुरुष तैराकों का चयन किया गया।
इनमें सरगुजा से वेटरंस वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में प्रशिक्षक के पद पर पदस्थ शरद दुबे का चयन किया गया है।
इसी प्रकार 18 से 45 वर्ष के ओपन वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट्स में सीएमएचओ अंबिकापुर में पदस्थ तरुण आदित्य दुबे तथा ओपन महिला वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट्स में कन्या शिक्षा परिसर स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ पूनम दुबे का चयन किया गया है। सरगुजा के ये तीनों तैराक 25 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।
Published on:
24 Nov 2018 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
