बलरामपुर

CG News: हाथी का धान के खेत में मिला शव, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

CG News: धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी का शव मिला है। यह वही हाथी है जिसे रविवार को वन अमले की टीम ने मुरका के आसपास ट्रेस किया था। उसके मौत के कारणों की जांच जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 10:25 AM IST
CG News
CG News

CG News: बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल के मुरका गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी का शव मिला है। यह वही हाथी है जिसे रविवार को वन अमले की टीम ने मुरका के आसपास ट्रेस किया था। उसके मौत के कारणों की जांच जारी है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से वाड्रफनगर क्षेत्र में कुल 6 हाथी अभी विचरण कर रहे हैं। इसमें से 6 हाथी रविवार की शाम बलरामपुर वन परिक्षेत्र की ओर आ गए थे।

इसी दौरान ये हाथी अपने दल से भटक कर मुरका गांव में धान के खेत की तरफ आ गया था। अब हाथी की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने में वन विभाग की टीम जुट गई है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पीएम किए जाने के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया है। वन अमले को पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

डीएफओ ने दी ये जानकारी

बलरामपुर डीएफओ अशोक तिवारी ने बताया कि दल से बिछड़े हाथी का मुरका में धान के खेत में शव मिला है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच के बाद संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2024, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार