बलरामपुर

मरे सांप ने शिक्षिका और होमगार्ड के जवान का कर दिया वो हाल कि कराना पड़ा भर्ती

स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी शिक्षिका जबकि ससुराल जाने के लिए निकला था होमगार्ड का जवान
2 min read
Dead snake
dead snake

कुसमी. स्कूल जा रही शिक्षका और ससुराल जा रहे होमगार्ड के जवान की स्कूटी में गुरुवार की सुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं, जबकि होमगार्ड भी घायल हो गया। शिक्षिका को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सड़क पर मरा सांप पड़ा देखकर अचानक स्कूटी मोड़ दी थी। इसी कारण दोनों की स्कूटी आपस में टकरा गई।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम रतासिली निवासी 55 वर्षीया सुशीला मिंज मिडिल स्कूल करौंधा में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। वे गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। घर से थोड़ी दूर ही आम बगीचा के पास बीच सड़क पर अचानक उन्हें मरा सांप दिखाई दिया।

उन्होंने उसे जिंदा समझ स्कूटी दायें साइड मोड़ दी। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार ग्राम घुटराडीह निवासी 27 वर्षीय विकास खेस से भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं, जबकि युवक को भी चोट लगी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा संजीवनी 108 को हादसे की सूचना दी गई।

संजीवनी की मदद नहीं मिल पाने के कारण घायलों को महतारी एक्सप्रेस से कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। उन्हें निजी वाहन से अंबिकापुर ले जाया गया।


ससुराल जा रहा था युवक
दुर्घटना में घायल युवक विकास खेस बिलासपुर क्षेत्र में होमगार्ड का जवान है। वह दो दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया हुआ था और गुरुवार की सुबह अपनी स्कूटी से कुसमी के दर्रीपारा में अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर मरा पड़ा सांप बताया जा रहा है, जिसे देखकर दोनों स्कूटी सवारों ने अपना संतुलन खो दिया।

Updated on:
05 Jul 2018 08:01 pm
Published on:
05 Jul 2018 07:56 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार