बलरामपुर

पति ने पत्नी के मोबाइल में देख लिया प्रेमी का ये मैसेज, रात में घर बुलवाकर अवैध संबंध का किया खौफनाक अंत

इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई, आरोपी पति ने मां-बाप के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Murder accused arrested
Murder accused arrested

रघुनाथनगर. 16 जून की रात चचेरे भाइयों के साथ सो रहे इंजीनियरिंग के छात्र की की अज्ञात लोगों ने हत्या कर लाश कुएं के पास फेंक दी थी। अंधे कत्ल की यह गुत्थी रघुनाथनगर पुलिस ने 24 घंटे की भीतर सुलझा ली। छात्र की हत्या शादीशुदा महिला से अवैध पे्रम-संबंध के कारण हुई। दरअसल इंजीनियरिंग के छात्र ने महिला को मैसेज भेजा था कि वह मिलने आ रहा है।

इस मैसेज को महिला के पति ने देख लिया था। फिर पत्नी से कहकर उसे घर बुलाया और अपने मां-बार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बोरे में भरकर कुएं के पास फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत ग्राम सरना के दर्जीपारा निवासी मनीष साहू पिता रामाशंकर साहू 21 वर्ष भिलाई में इंजीनियिंरग की पढ़ाई कर रहा था। वह 4 दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। 16 जून की रात वह अपने चचेरे भाइयों के साथ घर के बाहर सो रहा था।

सुबह उसकी लाश घर के पीछे स्थित कुएं के पास पड़ी मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे तथा प्रथमदृष्ट्या गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। रघुनाथनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने इसकी सूचना एसपी टीआर कोशिमा, एएसपी पंकज शुक्ला व एसडीओपी वाड्रफनगर को दी।

अधिकारियों के निर्देश पर रघुनाथनगर पुलिस ने कोरिया डॉग स्क्वायड की मदद से संदेह के आधार पर मृतक के घर के पास ही रहने वाले कैलाश राम साहू, उसकी पत्नी सुमित्रा देवी व बेटा सतेंद्र साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने युवक की हत्या की बात स्वीकार कर ली। हत्या अवैध प्रेम संबंध के कारण की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत सोमवार को जेल भेज दिया। कार्रवाई में रघुनाथनगर थाना प्रभारी विनोद पासवान, एएसआई अशोक पांडेय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राय, आरक्षक दीपक सिंह, संजय मारकंडे, मनोज लकड़ा, श्यामलाल राजवाड़े, गौतम मरकाम, अवधेश कुमार, अतुल पांडेय, महिला आरक्षक श्यामपति भगत व कोरिया जिले के डॉग स्क्वायड टीम का योगदान रहा।


अवैध पे्रम संबंध के कारण हुई हत्या
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक मनीष साहू ने 16 जून को सतेंद्र साहू की पत्नी चंचल के मोबाइल पर मैसेज किया था कि वह उससे मिलने आ रहा है। यह मैसेज उसके पति ने देख लिया। इसके बाद उसने उसकी हत्या की योजना बना ली। फिर उसने पत्नी से कहकर रात में उसे मिलने के लिए बुलवाया। रात करीब 11 बजे युवक मिलने पहुंचा था।


पहले रॉड से मारा फिर दबा दिया था गला
इंजीनियरिंग के छात्र ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, इसी दौरान पीछे से सतेंद्र साहू अपने पिता कैलाश के साथ वहां पहुंचा और रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। रॉड के वार से वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।

इसके बाद उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता-पुत्र व मां ने मिलकर उसका शव बोरे में भरा और कुएं में फेंकने पहुंच गए। इस दौरान लाइट की रोशनी आने पर उन्होंने शव को वहीं छोड़ दिया और घर चले गए थे।

Published on:
18 Jun 2018 06:15 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत