बलरामपुर

Huge Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर

Huge Road Accident: रंका थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर महताब मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में रामानुजगंज निवासी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
less than 1 minute read
पत्रिका फाइल फोटो।
पत्रिका फाइल फोटो।

Huge Road Accident: रंका थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर महताब मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में रामानुजगंज निवासी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 निवासी 38 वर्षीय मुकेश कश्यप सब्जी विक्रेता थे। वह पत्नी गीता देवी और 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के साथ दशहरा पर्व मनाकर बुढ़ीबीर गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महताब मोड़ के पास रंका की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौके पर मौत

हादसे में मुकेश कश्यप और उनके पुत्र दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस सड़क दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। नगरवासी हादसों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। मृतक मुकेश कश्यप नगर के थाना रोड में सब्जी बेचने का कार्य करते थे।

दुर्घटनाकारी वाहन को किया गया जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
06 Oct 2025 01:11 pm
Published on:
06 Oct 2025 01:11 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत