बलरामपुर

मेला देखने निकली 18 वर्षीय युवती नहीं लौटी घर, 7 दिन बाद मिली लाश, पत्थर से कुचला था सिर

Girl murder: सप्ताहभर पूर्व घर से मेला देखने जाने की बात कहकर निकली थी युवती, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन नहीं चल सका था पता
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2023, 7:25 PM IST
Girl murder
Kusmi police station

कुसमी. Girl murder: सप्ताहभर पूर्व 18 वर्षीय एक युवती घर से मेला घूमने निकली थी। इसके बाद से वह नहीं लौटी थी। 3 दिन तक खोजबीन के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच सोमवार को उसकी लाश जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले। प्रथमदृष्ट्या पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


ग्राम पंचायत चैनपुर निवासी दिव्या पैकरा पिता मांदा पैकरा उम्र 18 वर्ष बचपन से ही दिमागी रूप से कुछ कमजोर थी। वह ठीक से बोल नहीं पाती थी, लेकिन घरेलू काम आसानी से कर लेती थी। बगल के गांव उमको में सोमवार 6 से 8 नवंबर तक घिर्रा मेला लगा था। इसमें क्षेत्र के सभी लोग घूमने गए थे।

6 नवंबर को दिव्या भी मेला घूमने के नाम से घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नही लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर 9 नवंबर को परिजन द्वारा कुसमी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। फिर पुलिस भी अपने स्तर से युवती का पता लगा रही थी।

इसी बीच सोमवार की सुबह ग्राम उमको से लगे ग्राम कसई बहेरा व करमी के बीच बने कच्चे रास्ते में जंगल किनारे मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने नाले में एक युवती की क्षत-विक्षत हालत में लाश देखी। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे व मृतिका की शिनाख्त दिव्या के रूप में की।


पत्थर से कुचला गया है सिर
इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मृतिका के सिर पर गहरे चोट का निशान था। शव 6-7 दिन पुराना लग रहा था।

प्रथम दृष्टया मृतिका के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on: