8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलेट से थाना लौट रहे प्रधान आरक्षक पर भालू ने किया हमला, चेहरे पर पड़ा मुक्का तो भागा, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Bear attack on policeman: गश्त के बाद आधी रात लौट रहा था थाना, 5 मिनट तक चले संघर्ष के बाद भागा भालू, बुलेट चलाकर पहुंचा अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Nov 2023, 6:41 PM IST

Bear attack on policemen

Head constable serious injured in bear attack

उदयपुर. Bear attack on policeman: गश्त के बाद देर रात बुलेट से थाना लौट रहे प्रधान आरक्षक पर एक भालू ने हमला कर दिया। रास्ते में पुलिसकर्मी लघुशंका करने रुका था। अपनी जान बचाने पुलिसकर्मी ने भालू से करीब 5 मिनट तक संघर्ष किया। चेहरे पर मुक्का पड़ते ही भालू वहां से भाग निकला। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी खुद बुलेट चलाकर अस्पताल पहुंचा। पुलिसकर्मी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया है।


सरगुजा में हाथी-भालुओं का उत्पात जारी है। आए दिन ये लोगों की जान लेने के साथ ही उन्हें घायल कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा पर सोमवार की रात एक भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दरअसल प्रधान आरक्षक रात 12 बजे गश्त करने के बाद बुलेट से उदयपुर थाना लौट रहा था। वह अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 पर उदयपुर से लगे फ्लाइ ऐश ईंट-भट्ठे के सामने बरगद के पेड़ के पास लघुशंका करने लगा।

इसी बीच जंगल से निकले भालू ने अचानक उसपर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने भालू से वह काफी देर तक संघर्ष करता रहा। इधर भालू ने अपने पैने नाखूनों व पंजों से उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से को नोच डाला था।

यह भी पढ़ें: Video: दीपावली की रात भीषण आग से एसएलआरएम सेंटर जलकर खाक, बुझाने में लगा 30 दमकल पानी, थाना भी कराया गया खाली


नहीं हारी हिम्मत, करता रहा संघर्ष
भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक ने हिम्मत नहीं हारी। उसने भालू के चेहरे पर मुक्के से तेज प्रहार किया, इसके बाद भालू वहां से भाग निकला। इधर गंभीर हालत में प्रधान आरक्षक खुद बुलेट चलाकर उदयपुर अस्पताल पहुंचा। सूचना पर थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ भी वहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: पिता की लाश के पास बैठकर रो रहा था बेटा, पड़ोसियों ने पूछा तो बोला- मैंने ही मार डाला, वजह जान रह जाएंगे हैरान


गंभीर हालत में रायपुर रेफर
उदयपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान आरक्षक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। भालू द्वारा सिर में किए गए हमले के कारण उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलसुबह उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।