बलरामपुर

मामा के घर से निकली 20 वर्षीय युवती की जंगल में मिली लाश, बेरहमी से पत्थरों से कुचल दिया गया है सिर

Girl murder: प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई जा रही है आशंका, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लेकर शुरु की पूछताछ, पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का किया दावा
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 8:32 PM IST
Girl murder
Girl dead body found in forest

कुसमी. Girl murder: मामा के घर से निकली 20 वर्षीय युवती की 3 दिन बाद लहूलुहान शव मिलने से ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवती की हत्या बेरहमी से पत्थरों से सिर व गर्दन कुचलकर की गई है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पीएम कराने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस 3 संदेहियों को पकडक़र पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम-प्रसंग से जोडक़र देखा जा रहा है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली निवासी 20 वर्षीया सरस्वती कुमारी पिता रामेश्वर गोंड़ अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी।

वह भुलसीकला आना-जाना करती थी। वह कुछ दिन पूर्व भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा संजय के यहां आई थी। 2 जून को वह घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी।

इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। उसके घर नही लौटते से परेशान मामा संजय गोंड़ सहित अन्य लोग आसपास के गांव में उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मोबाइल में फोन नही लग रहा था।

गांव वालों ने जंगल में देखी लाश
इस बीच सोमवार की सुबह उसका रक्तरंजित शव ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल के पगडंडी नुमा रास्ते में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, एसआई कोमल तिग्गा सहित अन्य पुलिसकर्मी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों का बयान दर्ज किया। प्रथम दृष्टया जांच मेें युवती की हत्या पत्थरों से गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर किए जाने की बात बताई जा रही है।


3 युवक हिरासत में
पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में आमादारा के 2 तथा भुलसीकला के एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर