बलरामपुर

साथियों के साथ देखने गया था धरती का सबसे बड़ा जानवर, दौड़ाया तो जान बचाने चट्टान से कूदा, लेकिन…

कुसमी के ग्राम अमरठा जंगल का मामला, दोस्तों के साथ भागने के दौरान हुआ हादसे का शिकार
2 min read
Jumped from rock
jump

कुसमी. सरगुजा संभाग में धरती के सबसे बड़े जानवर हाथियों का आतंक चरम पर है। हाथी आए दिन जहां लोगों के घर तोड़ रहे हैं वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों ने संभाग में अब तक दर्जनों लोगों की जान ले ली हैं।

गांवों की ओर जब हाथी रुख करते हैं तो ग्रामीण उन्हें भगाने या देखने पहुंच जाते हैं, ऐसे में कई बार लोग हाथियों की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं या घायल हुए हैं।

ऐसे ही एक मामले में कुसमी थानांतर्गत ग्राम अमरठा में जंगल में साथियों के साथ हाथी देखने गया एक किशोर हाथी के दौड़ाने से भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसका उपचार कुसमी अस्पताल में जारी है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर से लगे जंगल में हाथियों का दल सोमवार की शाम पहुंचा था। गांव के पास हाथियों के आने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

इसी बीच ग्राम अमरठा निवासी 14 वर्षीय जीतन पैकरा पिता बहादुर पैकरा गांव के अपने साथी संतोष जोगिया, गुडन सहित कई अन्य के साथ सोमवार की शाम हाथियों के दल को देखने गया था। जब सभी जंगल के पास पहुंचे तो एक हाथी ने सभी को दौड़ाना शुरू कर दिया। यह देख सभी भागने लगे। भागने के दौरान जीतन एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया।

फिर हाथी को अपनी ओर आता देख वह पत्थर से नीचे कूद गया और अनियंत्रित हो फिसलकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में उसका दाहिना पैरा फ्रैक्चर हो गया।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और उसे उठाकर घर तक ले गए। दूसरे दिन मंगलवार को परिजन द्वारा उसे कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।

Published on:
11 Jul 2018 03:23 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार