बलरामपुर

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने युवक को मारी ऐसी टक्कर कि मोपेड से उछलकर सड़क पर गिरा, हो गई दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर हुए हादसे में छिन गया एक परिवार का बेटा, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मिनी ट्रक को किया जब्त
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 7:09 PM IST
Accident death
Accident death

राजपुर. अपने मोपेड पर सवार होकर एक युवक अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर राजपुर से आगे ग्राम पस्ता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक मोपेड से उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी ट्रक को जब्त चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। इधर पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम अलखडीहा निवासी विलियम खाखा 32 वर्ष मंगलवार की सुबह 10.30 बजे अपनी मोपेड बाइक से ग्राम पस्ता की ओर जा रहा था। वह ग्राम जिगड़ी के चारोल के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 07 एसी- 0802 के चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड सवार हवा में उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। हादसे में सिर से काफी मात्रा में खून निकल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पस्ता पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मिनी ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे अस्पताल
इधर पुलिस ने मृतक के परिजन को मोबाइल से हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।


तेज रफ्तार ले रही जान
भारी वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें किसी का बेटा तो किसी का सुहाग उजड़ रहा है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार में कमी नहीं हो रही है। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

Updated on:
25 Sep 2018, 7:09 PM IST
Published on: