24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की आंखें खुलीं तो घुस गया जवान बेटे के कमरे में, यहां का नजारा देख पैरों तले से खिसक गई जमीन

गणेश विसर्जन कार्यक्रम से देर रात लौटा बेटा चला गया था अपने कमरे में सोने, अलसुबह पिता गया था बेटे को देखने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Sep 2018, 5:54 PM IST

Police on the spot

Police on the spot

चिरमिरी. 19 वर्षीय एक युवक सोमवार को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में गया था। यहां से वह काफी रात को घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की अलसुबह दूसरे घर में सो रहा पिता बेटे को देखने पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसकी आंखें फटी रह गईं। जवान बेटा बाइक के ब्रेक वायर से फांसी पर लटका हुआ था।

उसने जब आवाज लगाई तो घर के अन्य सदस्य व पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


कोरिया जिले के चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक-12 ओल्ड जीएम ऑफिस सड़क दफाई निवासी राजेश मिश्रा पिता महेंद्र मिश्रा ( 19) की घर के एक कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी केके शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता महेंद्र मिश्रा ने थाने में अपने बेटे द्वारा आत्महत्या करने की सूचना फोन पर दी थी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि वे दूसरे घर में सोते हैं तथा परिवार के बाकी सदस्य बगल के ही अपने दूसरे घर में रहते हैं।

उसने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह उठा और दूसरे घर में गया। उसने दरवाजा खोलने बेटे को आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आने पर किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो बेटा राजेश फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसने बाइक के ब्रेक वायर से फांसी लगाई थी।


पड़ोसियों की मदद से उतारी लाश
बेटे को फांसी पर लटका देख पिता के होश उड़ गए थे। उसने जब आवाज लगाई तो घर के अन्य सदस्य व पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतारा। इस बीच पिता ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।


विसर्जन से आकर की आत्महत्या
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम राजेश मूर्ति विसर्जन करने अन्य लोगों के साथ गया था। वह रात को 11 बजे घर लौटा और कमरे में सोने चला गया था। उसने फांसी क्यों लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इधर जवान बेटे की मौत से माता-पिता व परिजन सदमे में हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग