बलरामपुर

लोकतंत्र के सबसे बड़े काम में लापरवाही पर कलक्टर ने 40 को दी नोटिस, कहा- … तो की जाएगी एकपक्षीय कार्रवाई

कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी के रूप में नियुक्त कर्मी प्रशिक्षण से रहे नदारद

less than 1 minute read
Collector Hiralal Nayak

बलरामपुर. विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी-मतदान दल अधिकारी के रूप नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 से 26 अक्टूबर तक लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में आयोजित था।


इस प्रशिक्षण से नदारद 40 अधिकारी-कर्मचारियों को कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल नायक ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण सहायक नोडल अधिकारी चुनाव प्रशिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। संतोषप्रद एवं समय-सीमा पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर इनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

गृहमंत्री समेत 14 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र, जानिए अन्य किस-किस पार्टी के हैं उम्मीदवार


प्रशिक्षण से ये रहे अनुपस्थित
प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों में ब्रिशभान कुमार गर्ग, जगरूप राम टोप्पो, हरिनाथ वर्मा, सीताराम जायसवाल, सुनील कुमार ठाकुर, अमर सिंह धुर्वे, महेंद्र कुमार, कमला राम कुर्रे, लक्ष्मी नारायण सिंह, अरविन्द खाखा शिक्षक टी (एलबी) माध्यमिक शाला दलधोआ, ओमप्रकाश भगत, रामप्रताप राजवाड़े,

अनिल कुमार मिंज, जगदेव राम, बाल किशोर प्रभाकर, उमेश कुमार कश्यप, जवाहर राम, संजय पटेल, शिवप्रसाद अगरिया, विनोद कुमार भगत, रोहित गुप्ता, तेजनारायण राम, पुष्पा कुशवाहा, उर्मिला भारती, शत्रुघन केंवट, संदीप कुमार लकड़ा, सुरेश सिंह, क्रूस झरना बड़ा, शिलानंद कुजूर, मुकेश पांडे, धिरेंद्र सिंह,

बालेश्वर किंडो, प्रभात मिंज, अमोद कुजूर, फूलसाय राम, प्रभाकर मुखर्जी, मनीष सिंह, कल्पनाथ पैकरा व पल्लवी सिंह को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

Published on:
27 Oct 2018 02:39 pm
Also Read
View All