बलरामपुर

नई नवेली दुल्हन को पसंद नहीं आया ससुराल, रात में पति से अलग सोयी और उठा लिया खौफनाक कदम

6 फरवरी को हुई थी शादी, मायके से कुछ ही दिन पहले ही ससुराल आई थी नवविवाहिता, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Bride
Newly bride

कुसमी. 5 फरवरी को शादी के बाद नई नवेली दुल्हन जब पहली बार ससुराल आई तो उसे पति का घर व गांव पसंद नहीं आया। मायके जाकर उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई थी। 1 महीने के भीतर जब दूसरी बार वह ससुराल पहुंची। उसने पति से इसी बात को लेकर बात करना बंद कर दिया था। गुरुवार की रात भी वह अलग कमरे में सोई थी। इसी दौरान उसने जहर सेवन कर लिया।

अचानक पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति कमरे में पहुंचा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वे उसे अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र स्थित ग्राम कुदाग के बालापानी पारा निवासी 25 वर्षीय बालसाय नगेशिया का विवाह विगत माह 6 फरवरी को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकपाठ पंचायत के ग्राम आसनपानी निवासी 22 वर्षीय जसवंती नगेशिया से हुआ था। करीब 10 दिन तक ससुराल में रहने के बाद 16 फरवरी को जसवंती को बालसाय उसके मायके छोड़कर लौट आया था।

इसके बाद सोमवार 5 मार्च को वो पत्नी को लेकर वापस बालापानी आ गया। बताया जा रहा है कि जसवंती को बालापानी गांव व घर पसंद नहीं था। इस कारण वह यहां रहना नहीं चाहती थी। यह बात उसने अपनी मां सहित अन्य परिजनों को बताई भी थी। यही कारण था कि वो जब से ससुराल आई तब से घर का सारा काम कर रही थी किन्तु अपने पति बालसाय से बातचीत बंद कर दी थी।

वह रात में अलग कमरे में सोती थी। इसी बीच गुरुवार की रात बालसाय भोजन करके अपने भाई विनय के साथ अलग कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी दौरान रात के करीब 2 बजे जसवंती के चिल्लाने की आवाज सुनकर बालसाय व विनय उसके कमरे में पहुंचे तो जसवंती के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी हालत गंभीर होते जा रही थी।

इतनी रात को वे उसकी कुछ मदद कर पाते, इससे पहले ही जसवंती ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को मामले की सूचना पर सामरी पुलिस ने मर्ग पंचनामा के बाद शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


माता-पिता की समझाइश पर आई थी ससुराल
मृतिका के परिजन ने बताया कि जसवंती को बालापानी गांव अच्छा नहीं लग रहा था, इस कारण वो यहां आना नहीं चाह रही थी किन्तु हमारी समझाइश पर वो ससुराल आई थी। परिजन ने कहा कि उन्हें इस बात का जरा सा भी अहसास नहीं था कि जसवंती इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

Published on:
09 Mar 2018 10:01 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत