बलरामपुर

ऑफिसरों ने पकड़ा संदिग्ध अवस्था में ट्रक और मिनी ट्रक, भीतर झांक कर देखा तो रह गए हैरान

सर्चिंग के दौरान जांच दल के अधिकारियों ने दो ट्रक को किया जब्त, ड्राइवरों से मांगे दस्तावेज तो नहीं दिखा पाए
2 min read
Truck caught
Seized truck

कुसमी. धान खरीदी वर्ष 2018 में मद्देनजर कलक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा कुसमी में गठित जांच दल द्वारा रविवार को क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही थी।

इसी दौरान कुसमी-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम कृष्णनगर के समीप धान लोड 1109 मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीए-5783 व उससे कुछ आगे चल रहे मक्का लोड ट्रक क्रमांक बीआर 01 जीई-8940 को रोक कर अधिकारियों द्वारा पूछतांछ की गई तो दोनों चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही उनके पास मंडी परिवहन से सम्बंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध था।


मिनी ट्रक में 12 टन धान लोड था, जबकि ट्रक में 425 कट्टा बोरी मक्का लोड था। दोनों वाहनों को प्रशासन द्वारा जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया गया। दोनों वाहनों को स्थानीय मंडी प्रांगण में रखा गया है।

इस सम्बंध में कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों ने बताया कि मंडी बोर्ड का सख्त निर्देश है कि अन्य क्षेत्रों में व्यवसाय करने हेतु एकल लाइसेंस प्रणाली स्वीकृत करा लें, इसके बावजूद कई व्यापारियों द्वारा इस ओर ध्यान न देकर अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा है।

ट्रक में जिस व्यापारी का भारी मात्रा में मक्का का परिवहन हो रहा था, उसके पास कुसमी मंडी का लाइसेंस भी नहीं था और न ही कुसमी मंडी से रशीद कटवाई गई थी। हालाकि मिनी ट्रक के मालिक डीपाडीह निवासी गोकुल प्रसाद अग्रवाल का कुसमी मंडी से लाइसेंस जारी है लेकिन उसके द्वारा जहां से धान का परिवहन किया जा रहा था। वहां से मंडी की रशीद नहीं कटवाई गई थी।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में तहसीलदार रामराज सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी पीएल हंसा, मंडी उप निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप शुक्ला, सहकारिता अधिकारी मिंज समेत अन्य शामिल रहे।

सोमवार को मामले में मंडी सचिव रामचन्द्र विश्वकर्मा द्वारा मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि मक्का सामरी क्षेत्र के जमीरा पाठ से लाया जा रहा था, जबकि धान को जशपुर क्षेत्र से लाया जा रहा था।

Published on:
27 Nov 2018 04:34 pm
Also Read
View All
Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत