4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहर खाकर छटपटा रहा था युवक, कॉल करते ही पहुंचा गया डायल-112, फिर मिला नया जीवन

युवक को इस हालत में देख किसी ने डायल 112 पर दी थी सूचना, तत्काल पहुंची टीम और ले गए अस्पताल
less than 1 minute read
Google source verification
Dial 112

Dial 112

अंबिकापुर. जहर खाकर एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। जहर खाने के बाद वह तड़प रहा था। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने कॉल कर डायल-112 को खबर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पास के अस्पताल लेकर पहुंची। तत्काल सहायता मिलने से उसकी जान बच गई।


सरगुजा जिले के दरिमा थानांतर्गत ग्राम कंठी निवासी एक युवक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास करने की सूचना डायल 112 को मिली। सूचना मिलते ही दरिमा ईआरव्ही शेर-1 की टीम को तत्काल जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही 112 वाहन तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंची ईआरव्ही टीम के आरक्षकों द्वारा गंभीर हालत में तड़प रहे युवक को तत्काल निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज कर उसे बचा लिया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस कार्यवाही में पीडि़त तक त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु डीपीसीआर जिला सरगजुा के प्रभारी उप निरीक्षक नरेश साहू, ईआरव्ही दरिमा शेर-1 की टीम के आरक्षक रुपेश प्रजापति, हरिराम एवं डायल 112 के कॉल डिस्पेचर आरक्षक अरूण कुमार सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग