4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेसी कर रहे स्ट्रॉंग रूम का पहरा, जवानों के साथ ही सीसीटीवी की भी कड़ी नजर

स्ट्रांगरूम के मुख्यद्वार व पीछे सीसीटीवी कैमरा लगाया, परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दो मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल के दो-दो जवान तैनात
2 min read
Google source verification
Congressmen

Congressmen guarded strong room

बैकुंठपुर. जिला प्रशासन ने स्ट्रॉंग रूम की निगरानी करने सीसीटीवी कैमरा लगाया है और रामानुज स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले दो मुख्य द्वार में सुरक्षा बल के दो-दो जवान तैनात कर दिया है। इधर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इस कड़कड़ाती ठंड में स्ट्रॉंग रूम का पहरा दे रहे हैं। यहां रजाई-गद्दे के अलावा अलाव की भी व्यवस्था उन्होंने की है।


कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ता स्ट्रॉंग रूम में सीलबंद इवीएम मशीन को हैक करने व गड़बड़ी करने की आशंका को लेकर दो दिन से स्कूल परिसर के भीतर ग्राउंड में टेंट लगाकर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। कार्यकर्ता अलग-अलग गु्रप बनाकर दिन-रात स्ट्रॉंग रूम के सामने डेरा जमाए हुए हैं।

सोमवार को भरतपुर सोनहत के कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो, बैकुंठपुर जनपद अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की अगुवाई में आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता दिनभर टेंट में बैठकर निगरानी कर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के आला पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह-शाम स्कूल परिसर पहुंचकर निगरानी करने वाली टीम से पल-पल की जानकारी लेने लगे हैं।

इधर जिला प्रशासन ने रामानुज स्कूल परिसर के आसपास स्ट्रॉंग रूम की निगरानी करने सीसीटीवी कैमरा लगाया है और स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले दो मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल के दो-दो शस्त्र जवान को 24 घंटे तैनात किया है।

इस दौरान स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति से सुरक्षा बल के जवान पूछताछ करने और संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं।


ठंड में अलाव के सहारे चौकसी
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्ट्रॉंग रूम से करीब 100 मीटर दूर ग्राउंड के किनारे टेंट लगाया है। इसमें रात को चौकसी करने वाली टीम को ठण्ड से बचाने रजाई-गद्दा, बेड सहित अन्य गर्म कपड़े की व्यवस्था कर रखी है।

इसके अलावा टेंट के पास अलाव जलाने के लिए लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इससे निगरानी टीम के लिए नामित कार्यकर्ता ग्राउंड में रातभर अलाव स्ट्रॉंग रूम के मुख्य द्वार नजर रखते हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग