बलरामपुर

3 सवारी-हेलमेट की चेकिंग से बचने शॉर्टकट रास्ते से भागना 3 युवकों को पड़ा महंगा, हो गई ये अनहोनी

एटीएम से लौटने के दौरान पुलिस की जांच से बचने एक ही बाइक पर सवार 3 युवकों ने दूसरे रास्ते में मोड़ दी थी बाइक

2 min read
Injured young man
Injured young man

कुसमी. पुलिस की कार्रवाई से बचने शॉर्टकट रास्ता अपनाना 3 युवकों को भारी पड़ गया। उनकी बाइक उस रास्ते से निकलने के दौरान सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में 3 युवक घायल हो गए। बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कूठपाली निवासी 19 वर्षीय हरकेश नगेशिया पिता बालेन्द्र नगेशिया के रिश्ते की बहन सामरी क्षेत्र के ग्राम बाटा में रहती है। हरकेश अपने कुठपाली स्थित खेत मे रोपा लगाने व अन्य कार्यों के लिए बाटा से मजदूर ले गया था और उन्हें मजदूरी का भुगतान करने के लिए विगत दिनों अपने बाइक से बाटा गांव आया था।

पैसा कम पड़ जाने पर वह रविवार को बाटा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप टोप्पो व दिनेश नगेशिया को लेकर कुसमी एटीएम आया था। यहां भी एटीएम में पैसा नही होने से वे वापस बाटा लौट रहे थे। बाइक हरकेश ही चला रहा था, वे जैसे ही टाटीझरिया मोड़ के समीप पहुंचे, उन्हें पता चला कि कुछ आगे पुलिस वाहनों की जांच कर रही है।

उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था और तीन सवारी थी थे। इस कारण पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वे गोपातु कांटा घर के समीप से खेत से होकर जाने वाले शार्ट कट रास्ते से होकर जा रहे थे और जैसे ही वे सामरी से कुछ पहले मुख्य मार्ग पर आए, इसी दौरान सामरी से गोपातु की तरफ बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे सामरी निवासी विवेक यादव द्वारा एक ऑटो को ओवर टेक करके जैसे ही आगे बढ़ा, सामने से आ रहे हरकेश की बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में हरकेश का दाहिना पैर टूट गया, प्रदीप व दिनेश भी जख्मी हो गए। दूसरे बाइक सवार विवेक व एक अन्य युवक को मामूली चोट आई। घायलों को सामरी पुलिस ने तत्काल कुसमी अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरकेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

Published on:
20 Aug 2018 03:40 pm