14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी व ससुर के साथ बैठकर छलकाया जाम, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

ससुर की हत्या कर फरार दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को ले जाने से ससुर ने कर दिया था मना

2 min read
Google source verification
Murder accused

Murder accused arrested

अंबिकापुर. ससुर की हत्या के आरोप में फरार दामाद को को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है की शुक्रवार की देर शाम मैनपाट के पेट पंचायत अंतर्गत ग्राम चोरकीपानी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध डेरिहा कोरवा पिता बुधराम कोरवा की ह्त्या उसके ही दामाद रायगढ़ के धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी जगमोहन पिता शोभन कोरवा ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस द्वारा मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को दी थी इतनी भयानक मौत कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, भागने वाला था नेपाल लेकिन...

कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी एसएल गेवाल ने बताया की घटना के मामले में आरोपी जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जगमोहन की पत्नी सोमारी पति की मारपीट से तंग आकर वापस अपने पिता डेरिहा कोरवा के पास मायके आ गई थी। जगमोहन उसे पुन: वापस घर ले जाने के लिए आया था।

इस दौरान तीनों मैनपाट के नर्मदापुर गए हुए थे, जहां जमकर शराब भी पिया था। शराब के नशे में धुत होकर घर वापस लौटते समय जगमोहन सोमारी को घर ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ था लेकिन डेरिहा कोरवा ने उसे ससुराल भेजने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : नाजुक अंगों में दर्द से तीसरे दिन तड़प रही थी बेटी, मां ने पूछा तो बताई दुकानदार की ये घिनौनी करतूत

इससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और आवेश में आकर आरोपी दामाद जगमोहन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था।

शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसएल गेवाल, आरक्षक देवदत्त सिंह, पंकज भगतए रेवती रमन शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग